बहुत बार हम कुछ ऐसी चीज़ों का सेवन करते हैं जिनका हमें कोई फायदा या नुक्सान मालुम नहीं होता। और बहुत बार हम किसी भी चीज़ को बिना किसी समय के खा लेते है। कहा जाता है हर चीज़ को खाने का एक सही समय होता है और यह समय हमारे शरीर को तंदरुस्त बनाने में मदद करता है। आज हम इस लेख मे जानेंगे कि अखरोट खाने के फायदे(akhrot khane ke fayde) क्या है।
अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो की न केवल खाने में फायदेमंद है बल्कि बहुत -से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट दिमाग की नसों को तेज करने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से रोज़मर्रा की समस्याएं दूर हो जाती हैं जैसे कि कब्ज़, पढाई मे ध्यान लगाना, शरीर को तंदरूस्त करना, शरीर कि इम्युनिटी बढ़ाना, पेट के अम्ल को संतुलित रखना आदि। इस लेख मे आप न केवल अखरोट के कुछ गिने चुने फायदे के बारे में जानेगे बल्कि अखरोट खाने का सही तरीका क्या है इसके बारे में भी पढ़ेंगे।
अखरोट में किस प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं? (Walnut Nutrition)
अखरोट एक बहु-पोषक तत्व माना जाता है। इसे हर रोज़ खाने से निम्नलिखित तत्वों का सेवन शरीर मे पाया जाता है:
- हेल्दी फैट,
- फाइबर,
- विटमिन्स और
- मिनरल्स
अखरोट न ही केवल शरीर और दिमाग को तंदरुस्त बनाता है बल्कि इसे खाने से मेमोरी भी शार्प होती है। यह एक ऐसा तत्व है जो कि सेहत मे बेस्ट माना जाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जैसे कि प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड आदि। यह सभी तत्व दिमाग को तेज़ करने में मददगार साबित होते है। इसलिए इनका सेवन हर रोज़ (सुबह-शाम) करना चाहिए।
क्या खाली पेट अखरोट खाने के कोई फायदे हैं? (Walnut Benefits of Empty Stomach)
माना जाता है कि अखरोट को सुबह खली पेट खाना चाहिए। इसे रात भर पानी मे भिगो कर रखना चाहिए और सुबह खली पेट इसका सेवन करना चाहिए। अखरोट ड्राई फ्रूट्स का “राजा” कहलाता है। इसे खाने से न केवल सेहत और दिमाग तेज़ करने मे फायदा है बल्कि यह ओवरआल हेल्थ को भी बढ़ता है। जो लोग हर रोज़ योग करते है या फिर किसी तरह कि डाइटिंग बनाये रखते है, यह उन लोगो के लिए और भी फायदेमंद है। अखरोट में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद है। यह कुछ ऐसे तत्व हैं जो हमें बहुत सी बीमारियों से बचाये रखते हैं। खली पेट अखरोट खाना महिला और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद है। अख़रोट सभी उम्र के लोगों के लिए एक सामान फायदे पहुंचता है। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी लोग इसका सेवन कर सकते हैं।
अखरोट खाने के फायदे (Akhrot khane ke fayde in hindi)
पोषक तत्वों का अवशोषण
अगर आप हर सुबह खली पेट भीगी अखरोट खाते हैं तो यह न केवल आपको शरीर से जुडी तंदरुस्ती देता है बल्कि मौजूदा विटामिन्स और र्मिनेरल्स की क्षमता को भी पूरा करता है। अखरोट खाने से शरीर के सभी मौजूदा तत्व आसानी से मिल जाते हैं।
कब्ज ठीक करने में सहायक
आप रात में एक मुट्ठी अखरोट भिगो के रख दें और सुबह इसका सेवन खली पेट करे। इससे न केवल आपकी कब्ज़ ठीक होगी बल्कि आपको जरूरी और फायदेमंद तत्व जैसे की फाइबर भी प्राप्त होग। फाइबर हमारे भोजन को पचाने में मददगार साबित होता है। इससे मल नरम बनता है तथा मल त्यागने में आसानी होती है।
नींद अच्छी आती है
आज की पीढ़ी काम के भारी बोझ के कारण तनाव के साथ अत्यधिक विकसित है। तनाव, चिंता ,और अवसाद — तीनो ही हमारी नींद को केंद्रित करते हैं। काम के तनाव के कारण लोग नींद न आने की समस्या से परेशान रहते है। अखरोट और बाकी के ड्राई फ्रूट्स खाने से तनाव दूर होता है और साथ ही नींद अच्छी हो जाती है।
प्रतिरक्षा (इम्युनिटी) में उच्च विकास
खली पेट अखरोट खाने से शरीर रोग मुक्त रहता है। दरअसल, खली पेट अखरोट खाने से हमारा शरीर अखरोट में मौजूद मिनरल्स और जरुरी पोषक तत्वों को अच्छे से ग्रहण कर पाता है। इससे हमारे शरीर की बिमारियों से लड़ने की क्षमता अर्थात इम्युनिटी बढ़ती है और याद्दाश भी तेज़ रहती है।
यह हृदय स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करता है
ह्रदय का स्वास्थ “अखरोट खाने के फायदे(akhrot khane ke fayde)” मे से एक है। अखरोट मे मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं। यह तत्व दिल की अच्छी देखभाल करते हैं। स्वस्थ हृदय का अर्थ है खराब कोलेस्ट्रॉल का निम्न स्तर, अच्छे कोलेस्ट्रॉल का अच्छा स्तर और स्वस्थ वसा से है। गुड कोलेस्ट्रॉल दिल को जोड़ने वाली नसों (यानी आर्टरीज़) को मजबूत रखता है , और शरीर को दिल से जुडी बीमारियों से दूर रखता है। अखरोट का सेवन स्ट्रोक और हार्ट अटैक जेसी बीमारियों से आपको बचाये रखता है।
Also Read: Ashwagandha Benefits In Hindi – अश्वगंधा के फायदे और नुकसान.
हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में मदद करता है
मौसम बदलते ही कुछ् लोगों की हड्डियों में दर्द होने लगता है या फिर दांत कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में अखरोट फैटी एसिड्स और मैग्नेशियम का अच्छा सोर्स होने के चलते हमारी हड्डियों और दांतो का अच्छा ध्यान रखता है।
मस्तिष्क की नसों को उत्तेजित करता है
जैसा की ऊपर के लेख मे भी बताया गया है कि अखरोट को ड्राई फ्रूट्स का राजा कहा जाता है; अखरोट दिमाग को तेज़ करने वाला एक अच्छा फ़ूड भी है। अखरोट का ऊपरी हिस्सा न ही इंसानी दिमाग कि तरह होता है बल्कि यह इंसान के दिमाग को तेज़ रखने मे भी मदद करता है। विज्ञान मे माना गया है कि अखरोट मे पाए जाने वाले फैट ऑक्सीडैंट्स स्ट्रेस के लेवल को काम करते हैं और साथ ही हमारे दिमाग कि नसों को संतुलित रखते हैं व उन्हें तेज़ बनाये रखते है। अखरोट छोटे बच्चों को खिलाने चाहिए क्योंक ह्यूमन रिसर्च के अनुसार अखरोट को अल्जाइमर से जूझ रहे लोगों के लिए भी मददगार पाया गया है।
अस्वीकरण: हम सभी जानते हैं कि अखरोट न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि इसका तेल और अन्य उपचार मनुष्य को विभिन्न लाभों से लड़ने में मदद करता है। हालांकि, अखरोट के उपरोक्त सभी लाभ मानव अनुसंधान पर आधारित हैं और हमने व्यक्तिगत रूप से इन शोधों का परीक्षण नहीं किया है। ध्यान दें कि ये शोध मौखिक हैं और हमने इस लेख में इसका उल्लेख किया है।